गढ़वा, मार्च 27 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान मजिस्ट्रेट से लेकर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती थी। उक्त अवसर पर कहीं पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ भव्य जुलूस निकाला गया तो कहीं महावरी झंडों के साथ । इतना ही नहीं कहीं महाभंडारा का आयोजन हुआ तो कहीं महाप्रसाद का का वितरण हुआ। डंडई के श्री राम सेवा समिति के देखरेख में महावीरी झंडों के साथ जुलूस निकाला गया । जुलूस मंदिर परिसर से होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचा । उसके बाद झंडे को लेकर सभी लोग पुरानी बाजार के हनुमान मंदिर पहुंचे । यहां पर विधि विधान व मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर झंडों को गांव में भ्रमण कराया गया । तत्पश्चात झंडे को ग्रामीणों के द्वारा अपने-अपने दरवाजे पर पूजा पाठ कर उसका प्रसाद ग्रहण किय...