सासाराम, मार्च 27 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी को लेकर पूरा इलाका शुक्रवार को राममय हो गया था। अनुमंडल क्षेत्र के संझौली, बिक्रमगंज, काराकाट, नासरीगंज, दावथ, सूर्यपुरा, दिनारा, राजपुर आदि कई जगहों पर विभिन्न हिंदू संगठनों व धर्मावलंबियों ने रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली। अनुमंडल मुख्यालय बाजार में रामनवमी पर्व को लेकर मुख्य पथ स्थित दुर्गा मंदिर से विशाल जुलूस निकाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...