रामनवमी पर कंकड़बाग साईं मंदिर में होगा दो दिवसीय महोत्सव
पटना, मार्च 17 -- रामनवमी पर कंकड़बाग स्थित श्री साईं शिव कृपा मंदिर का दो दिवसीय 26वां वार्षिकोत्सव और रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा। श्री साईं शिव कृपा मंदिर न्यास समिति के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय उत्सव के पहले दिन 27 मार्च को भगवान साईं की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पालकी पर साईं भगवान सवार होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे। हाथी, घोड़े, ऊंट एवं गाजे-बाजे के साथ श्री साईं बाबा की पालकी कंकड़बाग स्थित साईं मंदिर से निकलकर कॉलोनी मोड़, चिरैयाटांड़ ओवरब्रिज, एग्जीबिशन रोड, डाक बंगला चौराहा, महावीर मंदिर, पटना जंक्शन होते हुए वापस साईं मंदिर लौटेगी।साईं शिव कृपा मंदिर न्यास समिति के सचिव कैप्टेन एस. प्रसाद ने कहा कि इस वर्ष भी समारोह में सभी न्यासियों, साईं सेवादारों एवं साईं भक्तों की भागीदारी एवं सहयोग रहेगा। न्यास समिति की पूर्व सचिव एवं रामनवम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.