गढ़वा, मार्च 27 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी की धूम रही । प्रखंड के सभी क्षेत्र से रामनवमी की जुलूस निकाला गया। पूरा प्रखंड के सड़क के किनारे व घर महावीरी झंडा से पटा पड़ा था। सभी ओर से जय श्री राम के जयकारे गूंज रहे थे। प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार में विभिन्न गांवों से रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस देखने को मिला। उसमें श्री राम जानकी सह महावीर मंदिर कांडी से भी भव्य जुलूस व राम दरबार की झांकी निकाली गई। उक्त अवसर पर महाभंडारे का भी आयोजन किया गया था। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किए। यह जुलूस राम जानकी मंदिर से निकल कर बहेरवा मोड़, रतनगढ़ मोड़ होते कांडी बाजार, ओलमा मोड़ होते मुख्य सड़क से डूमरसोता मोड़ तक गया। पुनः देर रात वापस बाजार में पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.