गोपालगंज, मार्च 18 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड के नेचुआ जलालपुर स्थित मंदिर में रामनवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंदिर समिति के अनुसार रामनवमी तक प्रतिदिन विशेष पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन, दुर्गा पाठ और रामचरितमानस का पाठ किया जाएगा। नवमी के दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर विशेष अनुष्ठान होगा, जिससे श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों, फूलों व झालरों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद और साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.