आदित्यपुर, मार्च 28 -- आदित्यपुर, संवाददाता। सामाजिक संस्था उद्गम के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संस्था की ओर से आदित्यपुर आने वाले विभिन्न अखाड़ों का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रहती है। इस दौरान श्रद्धालुओं और अखाड़ा दलों के लिए व्यापक स्तर पर प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई है। करीब आठ क्विंटल हलवा-पूड़ी, तीन क्विंटल चना के साथ जलेबी और आइसक्रीम का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर संजय सरदार और उपमहापौर अंकुर सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व विधायक अरविंद सिंह...