मेरठ, मार्च 28 -- रामनवमी पर उदय सिटी पल्लवपुरम स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आहुति दी और धर्मलाभ अर्जित किया। मुख्य यजमान डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं अलका मौजूद रहे। आचार्य आनंद प्रकाश शास्त्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए जनसमूह को प्रेरित किया। वहीं, आचार्या सुषमा, अलका और सुमन ने श्रीराम के जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। आर्य समाज के प्रधान राजीव वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान, ऋषिपाल, अरुण वर्मा, लक्ष्य बालियान, मधु सिंह, करुणा, सुधा प्रधान, डॉ. विपिन, श्रीभगवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.