अयोध्या, मार्च 27 -- अयोध्या, संवाददाता। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिल रहा है। शहर की सड़कों से लेकर मंदिरों तक हर ओर भक्तों की भारी भीड़ है और पूरे वातावरण में भक्ति एवं उत्साह का संचार हो रहा है। देशभर के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। सुबह होते ही रामनगरी के प्रमुख मंदिरों के बाहर दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लग गईं। राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर प्रशासन ने रामनवमी के दिन अधिकाधिक श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही लगभग पौने तीन लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके थे, जिससे रामनवमी पर यह संख्या और अधिक बढ़ने का अनुमान था।प्रमुख सड़कों, घा...