कोडरमा, मार्च 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रामनवमी अभ्रकनगरी कोडरमा पूरी तरह से अध्यात्मनगरी में तब्दील दिखा। बच्चा-बच्चा राम के नाम में रमा दिखा। दूसरी ओर, जुलूस में ताशे की गड़गड़ाहट, मंदिरों में मंत्रोच्चार और जयश्रीराम के जयघोष से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह अभ्रकनगर कोडरमा नहीं, अध्यात्मनगरी अयोध्या है। शहर के झंडा चौक से लेकर हर गली मुहल्ले भगवा पताकों से अटा हुआ है। पूरा शहर राममय है। भगवामय है। शहर के हृदय स्थली झंडा चौक को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस दौरान पारंपरिक हथियार विशेष कर लाठी, डंडा, तलवार, केसरिया वस्त्र, झंडा की खूब बिक्री हुई। जुलूस में शामिल हर रामभक्त अपनी कला कौशल से भारत के भविष्य का दर्शन कराते रहे। सबसे अहम और खास बात यह दिखी कि इस महान त्योहार में अभ्रकनगरी की महिलाओं की बढ़ती सहभागिता ने महापर्व को नया कलेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.