कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। रामनवमी पर्व पर अखंड सनातन मंच द्वारा शंकराचार्य नगर में प्रभु श्रीराम की आरती व भजन संध्या आयोजित की गई। गायक शिवम पांडे ने मंडली संग प्रभु के भजनों पर प्रस्तुति दी। आचार्यों ने प्रभु के जीवन चरित्र पर चर्चा की। कार्यक्रम संयोजक तथा सनातन मंच के संयोजक विनय अवस्थी ने कहा कि जिस तरह से पूरा देश श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मानता है। मध्यरात्रि में हर घर में घंटे-घड़ियाल बजते हैं। मिष्ठान और पंचामृत का भोग लगता है और तरह-तरह की झांकियां घरों में मंदिरों में सजाई जाती हैं। उतनी ही व्याकुलता, उत्साह और उल्लास प्रभु श्री राम के जयंती पर क्यों नहीं दिखाई देता। सिर्फ कुछ गिने चुने मंदिरों में और कुछ धार्मिक तथा राजनीतिक संगठनों द्वारा ही प्रभु श्रीराम की जयंती मनाई जाती है। कहा कि सनातनियों को चाहिए कि भगवान श्रीराम की ज...