मधेपुरा, मार्च 18 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। रामनवमी पर्व भव्य रूप से मनाने को लेकर सिंहेश्वर स्थित अशोक वाटिका में युवा संघ के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंकज भगत ने की। संचालन ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रुपेश कुमार रूपक ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर पिछले वर्षों की अपेक्षा और भी भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में बताया गया कि शोभा यात्रा बाबा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मेला परिसर, धन्यवाद गेट, महावीर चौक, ब्लॉक रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, मुख्य बाजार, दुर्गा चौक, पेट्रोल पंप होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करेगी। इसके बाद मंदिर रोड से बायपास रोड होते हुए पुल के ऊपर से दुर्गा चौक और एनएच-106 के रास्ते सिंहेश्वर बाजार का भ्रमण करते हुए पु...