रामनवमी पर्व को लेकर प्रखंडों में थाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
दुमका, मार्च 26 -- सरैयाहाट , प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसडीपीओ अमित कुमार कश्यप के नेतृत्व में सरैयाहाट थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च सरैयाहाट थाना से चलकर चरकापाथर, सरैयाहाट मुख्य चौक, बस स्टॉप, अस्पताल, पंचायत भवन, ककनियां का भ्रमण करते हुए पुनः थाना पहुंचा। वहीं एसडीपीओ ने सबों से सौहार्दपूर्ण वातावरण व शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी पर्व को मानने की अपील की। वहीं कहा कि जुलूस अपने समय से और निर्धारित रास्ते से ही जुलूस को ले जाएंगे। किसी प्रकार की शांति भंग होने की स्थिति में थाना को इसकी सूचना तुरंत दें। अफवाह की खबर से बचें। मौके पर थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे।--फोटो-25दुमका-227, कैप्सन- रामनवरी पर्व को लेकर सरैयाहाट में फ्लैग मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.