खगडि़या, मार्च 26 -- खगड़िया । नगर संवाददाता रामनवमी पर्व को लेकर जिले में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। सभी को 27 मार्च की सुबह के छह बजे से पर्व के समाप्ति तक तैनात रहने के संयुक्त आदेश जारी किए गए हैं। जबकि जिले में अनुमंडल स्तर व जिलास्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिससे जिले के हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। इधर जिले में तैनात किए गए दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ डीएम नवीन कुमार व एसपी राकेश कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की। बताया जा रहा है कि यह चैती नवरात्रा के आगामी 28 मार्च को दशमी तिथि पर हवन के उपरांत नवरात्र का समापन होगा। पर्व के दौरान विभिन्न स्थानों पर जुलूस एवं शोभायात्रा निकाले जाने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बैठक के दौर...