रांची, मार्च 15 -- खूंटी, संवाददाता। केंद्रीय रामनवमी महासमिति की बैठक रविवार को अध्यक्ष अनूप कुमार साहू एवं महामंत्री जितेंद्र कश्यप की अगुवाई में आयोजित हुई। बैठक में आगामी रामनवमी पर्व को जिले में धूमधाम और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही महासमिति के विस्तार को लेकर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया। विस्तारित समिति में अध्यक्ष अनूप कुमार साहू, महामंत्री जितेंद्र कश्यप तथा जिला संयोजक मंडल सदस्य के रूप में ज्योतिष भगत, मनोज कुमार, बालमुकुंद कश्यप, परमानंद कश्यप, जय भाला, परमेश्वर प्रसाद और रंजीत प्रसाद को शामिल किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर सुदामा मिश्र, नकुल भगत, गोपाल भगत, कृष्णनंद तिवारी, लव चौधरी, आनंद कुमार, विनोद जायसवाल, अरिंदम दास, सुनील साहू और मुकेश जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है।कोष...