चक्रधरपुर, मार्च 16 -- चक्रधरपुर। रामनवमी त्योहार, हिंदू नव वर्ष, सरहुल वा ईद को लेकर पर्व को लेकर सोमवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में रामनवमी त्योहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिये कई बिंदुओं विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। रामनवमी जुलूस को अखाड़ा समिति निर्धारित समय पर पवन चौक लायेंगे। साथ ही हिन्दू नव वर्ष को निकली जाने वाली शोभा यात्रा, सरहुल को लेकर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर चर्चा की गई। सभी पर्व को शांति से सम्पन्न करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, कार्यपाल पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, अशोक सारंगी, बीडीओ सुरेश कुमार सिन्हा सहित विभिन्न वार्ड पार्षद वा समाज सेवी मौजूद थे...