घाटशिला, मार्च 26 -- जादूगोड़ा। रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले झंडा जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को सार्वजनिक हनुमान मंदिर, माटीगोड़ा रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बिक्रम सिंह ने पोटका के विधायक संजीव सरदार को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। कमेटी की ओर से बताया गया कि रामनवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना, शोभा यात्रा (झंडा जुलूस) एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कहा कि "रामनवमी हमारे लिए केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हम सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से शांतिपूर्ण झंडा जुलूस का आयोजन...