शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। रामनवमी जुलूस से लौट रहे एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने भाजपा से जुड़ी महिला की तहरीर पर 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी ममता पाठक ने बताया कि उनका बेटा अर्पण पाठक रामनवमी यात्रा में शामिल होने के बाद रात करीब दस बजे घर लौट रहा था। आरोप है कि बहादुरगंज क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। तहरीर के मुताबिक हमलावर रॉड, बेल्ट और तमंचे से लैस थे। युवक को गंभीर रूप से पीटा गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुमित, लक्की, अंकित, काले, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.