गिरडीह, मार्च 11 -- बिरनी,प्रतिनिधि। प्रखंड के दलांगी-लेवार गांव में रामनवमी झंडा जुलूस को लेकर चल रहे सार्वजनिक रास्ता विवाद के समाधान के लिए बुधवार को गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव एवं एसपी डॉ. विमल कुमार गांव पहुंच कर मामले का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम संतोष गुप्ता एवं एसडीपीओ धनंजय राम, सीओ संदीप मद्धेशिया सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ सार्वजनिक सरकारी रास्ते का पैदल निरीक्षण किया। डीसी रामनिवास यादव ने दोनों समुदाय के लोगों से कहा कि सार्वजनिक रास्ता किसी एक व्यक्ति या समुदाय का नहीं बल्कि सभी के लिए है और उस पर संवैधानिक तरीके से जुलूस निकाला जा सकता है। विवाद के समाधान के लिए दोनों समुदाय के 10-10 प्रतिनिधियों को 14 मार्च को गिरिडीह कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया गया है। वहीं कालेश्वर पासवान ने कहा स्थानीय अधिकारी समस्या का स्था...