साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबनाज। रामनवमी जुलूस को लेकर शुक्रवार को शहर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। शक्रवार को शहर में सिर्फ बड़तल्ला स्ट्रीट से रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम था। सुरक्षा की कमान सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की संभाल रहे थे। मेजर रोहित दुबे, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, एसआई प्रकाश रंजन सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। शोभायात्रा कुलीपाड़ा से चलकर ग्रीन होटल मोड, स्टेशन चौक, चौक बाजार, बाटा रोड के रास्ते वापस पटेल चौक होकर, स्टेशन पहुंची है। वहां से कॉलेज रोड, टमटम स्टैंड, चैती दुर्गा मोड व पूर्वी फाटक तक गई। सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सुरक्षा का पर्याप्त व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा के दौरान शहर के सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.