रामनवमी जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा
कटिहार, अप्रैल 12 -- कटिहार। रामनवमी पर्व के दौरान निकाले गए जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर के आदेश पर नगर थाना क्षेत्र में शोर सीमा का उल्लंघन करने वाले चार लोगों व संस्थाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 मार्च 2026 को रामनवमी जुलूस के दौरान सोनू राजा (गुदड़ी बाजार, आजमनगर), राहुल म्यूजिकल ग्रुप, अशरफी साउंड (इस्लामपुर, कटिहार) तथा आशिष साउंड द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि स्तर पर डीजे बजाया जा रहा था। शहरी क्षेत्रों में निर्धारित 55 डेसिबल की सीमा का उल्लंघन पाया गया।प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह कृत्य बिहार लाउडस्पीकर नियंत्रण अधिनियम, 1955 एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 का स्पष्ट उल्लंघन है।मामले को गंभीरता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.