हजारीबाग, अप्रैल 6 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि रामनवमी पर्व के दौरान दारू थाना क्षेत्र में निकली शोभायात्रा के बीच हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक गुलाब कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी विष्णुगढ़ डीएसपी बैजनाथ प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि चाकू बाजी की यह घटना 27 मार्च को दारू चौक काली मंडप के पास हुई थी। पुलिस के अनुसार जुलूस के दौरान मामूली विवाद के बाद गुलाब कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक गुलाब कुमार को पहले आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत को देखते हूए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे मेडिका अस्पताल ले गए।जहां पांच अप्रैल को इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में दा...