भागलपुर, मार्च 29 -- हर साल की भांति इस साल भी कमलचक में रामनवमी का जुलूस गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से कमलचक सामुदायिक भवन से निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस सामुदायिक भवन से निकला और काली स्थान होते हुए रोशनपुर स्कूल के पास पहुंचा। वहां से वापस काली माता स्थान पहुंचा। उधर, दौलतपुर, बदलाटीकर, जितायचक, पचरुखी, छोटी कमलचक आदि का भी रामनवमी जुलूस काली माता मंदिर परिसर पहुंचा। कालीमाता मंदिर परिसर में सभी गांवों के रामभक्तों ने लाठी, भाला, तलवार आदि से एक से बढ़कर एक खतरनाक करतबों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। जबकि घुड़सवार दस्तों के युवकों ने भी एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...