कोडरमा, मार्च 28 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। रामनवमी जुलूस के दौरान हो रहे अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन के क्रम में एक नाबालिग घायल हो गया। घायल की पहचान वीर कुमार, 14 वर्ष, निवासी गैस गोदाम गली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तिलैया थाना के पास निकले जुलूस के दौरान युवाओं की टोली अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान पास में खड़े वीर को फरसा से सिर में गंभीर चोट आयी। आनन फानन में उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.