हजारीबाग, मार्च 19 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ में रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को विभिन्न अखाड़ों द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। 24 घंटे तक अनवरत चलने वाले जुलूस के मार्ग में हजारों रामभक्तों का सैलाब उमड़ेगा। इस वर्ष आठ अखाड़ों द्वारा शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा लगभग सभी गांवों में भी महावीरी ध्वज के साथ परंपरागत अस्त्र-शस्त्रों का परिचालन रामभक्त करेंगे। इसे देखते हुए समाजसेवी राजू श्रीवास्तव ने बीडीओ को पत्र देकर सातमील मोड़, काली मंदिर, ब्लॉक मोड़, हॉस्पीटल मोड़, अखाड़ा चौक तथा बासंती दुर्गा मंदिर समेत प्रमुख चौक-चौराहों पर रामभक्तों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...