कोडरमा, मार्च 25 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस को लेकर नगर परिषद की ओर से बुधवार की शाम झुमरी तिलैया शहर का मुआयना किया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहे पर साफ-सफाई की गई। साथ हीं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कई अस्थायी दुकानों व ठेलेवालों पर जुर्माना लगाया गया व सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई। यह अभियान झंडा चौक, ब्लॉक रोड चौक आदि जगहों पर चलाया गया। जेसीबी के माध्यम से कई रास्ते को समतल किया गया। इस संबंध में झुमरी तिलैया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता ने बताया कि पूजा को लेकर शहर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। साथ हीं शहर में जुलूस निकलने के दौरान कहीं किसी तरह की जाम व परेशानी न हो, इसको देखते हुए रास्ते को क्लियर करवाया गया। अभियान में सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, ट्रैफिक इंस्...