रांची, मार्च 23 -- मुरहू, प्रतिनिधि। रामनवमी जुलूस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार को इस संबंध में विशेष तैयारियां की गईं और जुलूस के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी, थाना प्रभारी नॉवल गॉडवीन केरकेट्टा, उप प्रमुख अरुण कुमार साबू, रामनवमी महासमिति के संरक्षक सुरेश प्रसाद, अध्यक्ष विजय प्रसाद, विष्णु गुप्ता और समाजसेवी बबलू खान उपस्थित रहे। प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तैयार:सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जिला प्रशासन जुलूस समितियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।सुरक्षा और व्यवस्था पर व...