कोडरमा, मार्च 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। पूजा प्रबंध समिति दुर्गा मंदिर जयनगर की ओर से रामनवमी के अवसर पर जयनगर के 22 अलग-अलग गांवों के अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूजा प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी अखाड़ा समितियां अपने-अपने जुलूस के साथ शाम 4 बजे तक दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचेंगी। इसके बाद सभी अखाड़े शाम 6 बजे तक दुर्गा मंदिर परिसर की परिक्रमा करेंगे और फिर वहां से श्री ग्रामदेवी मंदिर जयनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि जुलूस के दौरान मध्यम साउंड में भक्ति गीत बजाए जाएंगे और पारंपरिक साज-सज्जा के साथ लाठी, डंडा, भाला, गड़ासा, तलवार आदि पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर अध्यक...