गया, मार्च 25 -- रामनवमी जुलूस के दौरान जिले भर में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसे लेकर गया पुलिस प्रशासन फुलप्रूफ तैयारी कर ली है। गुरुवार को धूमधाम से रामनवमी के शोभायात्रा निकलेगी। इसके पहले बुधवार की शाम से ही शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले भर में 150 से ज्यादा संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां पर पुलिस की विशेष नजर है। इन स्थानों पर सादे लिबास में भी पुलिस अधिकारियों को तैनात होंगे। सुरक्षा इंतजामों को तगड़ा बनाने के लिए बुधवार को एसएसपी सुशील कुमार ने जिले के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें लॉ इन ऑडर को मेंटेन रखने का टास्क दिया। साथ ही सभी नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की है। यह संदेश भी दिया कि जुलूस त्योहार के दौरान उपद्रवी शांति व्यवस्था में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.