हजारीबाग, अप्रैल 4 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग में रामनवमी 2026 के जुलूस के दौरान हुई हिंसा और हत्या के मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि सभी घटनाएं आपसी रंजिश, पुराने विवाद और जुलूस के दौरान हुए टकराव का परिणाम हैं। पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआइटी) गठित कर लगातार छापेमारी की और चारों मामलों का सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने सभी मामलों में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.