आरा, मार्च 18 -- बड़हरा, संवाद सूत्र । प्रखंड के बड़हरा थाना परिसर में आगामी रामनवमी जुलूस यात्रा और ईद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित लोगों से सुझाव आमंत्रित किए और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। स्पष्ट निर्देश दिया गया कि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के पारंपरिक हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा जुलूस को शाम छह बजे तक ही समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार पाल ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.