जामताड़ा, मार्च 18 -- रामनवमी को सफल बनाने पर विचार विमर्श मिहिजाम, प्रतिनिधि।शहर के मेनरोड स्थित श्री श्री महावीर व्यायाम शाला प्रांगण में मंगलवार शाम को रामनवमी पर्व को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता ने की। बैठक में रामनवमी पर निकाली जाने वाली अखाड़ा को भव्प और आकर्षक बनाने पर विशेष चर्चा की गई। इसके अलावे अखाड़ा जुलूस के रूटमैप बनाया गया। जुलूस में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की भगवा पताखे से सुसज्जित करने पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष काजू शर्मा, लाइसेंस धारी बाबू सोनी, कोषाध्यक्ष सुधाकर शर्मा, उपाध्यक्ष बाबू, राजू शर्मा, अनिल शर्मा, महेश ठाकुर, पीयूष कुमार, सुरेश राय, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.