औरंगाबाद, मार्च 26 -- रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मदनपुर व सलैया थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर एसडीपीओ-2 चंदन कुमार ने किया। मार्च के दौरान थाना मुख्यालय से मुख्य बाजार, खिरियावां, शिवगंज, सलैया, उचौली, अस्पताल रोड, मीरगंज, आंजन, मनिका, बेरी, वार सहित अन्य गांवों में भ्रमण कर लोगों को शांति, भाईचारा व आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। लोगों से अपील की गई कि वे रामनवमी का पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह या अवरोध से दूर रहें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च बाइक व पैदल दोनों माध्यमों से किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर गोप...