मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। रामनवमी के दिन होनेवाले ध्वजारोहण को लेकर मुंगेर का बाजार महावीरी ध्वज से पट गया है। इसकी बिक्री परवान चढ़ी है। यूं तो महावीरी ध्वज की बिक्री सालों भर होती है, लेकिन रामनवमी में बिक्री कई गुणा बढ़ जाती है। इस वजह से ध्वज बनाने वाले कारीगरों की व्यस्तता भी बढ़ जाती है। यह उल्लास हर साल देखने को मिल रहा है। रामनवमी को लेकर दुकानदारों और आम लोगो में उत्साह है। रामभक्त जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कई लोग पसंद के अनुसार महावीरी झंडे की सिलाई करा रहे हैं। इसके लिए जिले के कारीगर भी दिन-रात काम में जुटे हुए हैं। साथ ही स्थानीय कारीगर भी झंडे की सिलाई में जुटे हुए हैं। बाजार में महावीरी झंडा 15 रुपये से 11 हजार रुपये का उपलब्ध है। झंडा के अलावा चुनरी, रामनामी पट्टा, बाइक वाला झंडा, हनुमान जी का वस्त्र, टी शर्ट,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.