चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा । रामनवमी को ले कर शहर के विभिन्न वार्डों में नगर परिषद द्वारा सफाई का कार्य कराया ज रहा है । इसी क्रम में वार्ड संख्या 17 में भी बड़े पैमाने पर सफाई का कार्य किया गया । वार्ड पार्षद मुकेश कुमार योगी ने बताया कि इस सफाई के क्रम में लगभग 4 वर्षों के बाद छोटा नीमडीह मछुवा टोली में सफ़ाई का कार्य गुरुवार को हुआ । इस दौरान 5 हाइवा कचरा निकाला गया । उन्होंने बताया कि इस वार्ड में गंदगी से लोग काफी परेशान थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...