देवघर, मार्च 24 -- सारठ। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी महोत्सव की तैयारी जोरों पर जारी है। आगामी 27 मार्च रामनवमी महोत्सव को लेकर क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों की साफ सफाई एवं रंग रोगन कर भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। साथ ही चौक-चौराहों पर स्थित दुकानों में बजरंगबली का भगवा ध्वज से पट गया है। काफी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को भगवा ध्वज एवं पूजा के सामग्रियां खरीदारी करते देखा जा रहा है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के चौक-चौराहों से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्थित बजरंगबली मंदिर में हो रहे राम भजन एवं हनुमान चालीसा पाठ से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा है। रामनवमी महोत्सव को लेकर कई मंदिरों से भव्य जुलूस निकालने की तैयारियां भी जोरों पर जारी है। वहीं सारठ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन रणनीति बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.