रांची, मार्च 7 -- खूंटी, संवाददाता। रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी महासमिति, खूंटी की ओर से रविवार को स्थानीय खूंटी क्लब में सभी मंडलियों की एक विशेष बैठक आहूत की गई है। बैठक का समय शाम 4 बजे निर्धारित किया गया है। यह जानकारी महासमिति के अध्यक्ष अनूप कुमार साहू ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में रामनवमी से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा आयोजन को सुचारू और भव्य बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने सभी रामनवमी मंडलियों से अपील की है कि प्रत्येक मंडली से कम से कम पांच प्रतिनिधि बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। केंद्रीय रामनवमी महासमिति ने सभी सदस्यों और मंडलियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने में सहयोग देने का अपील किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.