कटिहार, मार्च 13 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को बारसोई स्थित श्री विष्णु मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने तथा धार्मिक कार्यक्रमों को गरिमामय ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता रामनवमी शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष राजेश पासवान ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बनाने के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन, भक्ति गीत तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि रामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.