सासाराम, मार्च 26 -- सासाराम। रामनवमी त्योहार को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने व विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाली गयी। इस दौरान शहर के कई संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही लोगों से संवाद कर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी त्योहार मनाने की अपील की गयी। फ्लैग मार्च में सासाराम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एक दिलीप कुमार, नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...