हजारीबाग, मार्च 25 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर जिले में भक्तिमय माहौल बन गया है। शहर से लेकर गांव तक हर ओर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बाजारों और गलियों में केसरिया रंग के ध्वज लहराते नजर आ रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण राममय हो उठा है। शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और सड़कों को केसरिया झंडों से लगभग पाट दिया गया हैं। दुकानों के बाहर भगवा ध्वज लगाए गए हैं। रामभक्त इसकी खरीदारी भी खुब कर रहे है। भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रामनवमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। गांव-गांव में लोग अपने घरों और गलियों को सजाने में जुटे हुए हैं। रामनवमी के दिन रामभक्त अपने अपने मकान के परिसर में वैसा ध्वज लहराएंगे जिस पर बजरंगबली बिरजमान होंगे। कई गांवों में साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.