रांची, मार्च 18 -- रातू,प्रतिनिधि। युवा महावीर मण्डल रामनवमी पूजा समिति ने रामनवमी पूजा के सफल संचालन के लिए काठीटांड चौक में बुधवार को बैठक की। बैठक में रामनवमी पूजा को लेकर वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं ने सुझाव दिए। पूजा की तैयारियों, झांकी, शोभायात्रा और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक के बाद काठीटांड चौक पर सभी सदस्यों ने मिलकर श्रद्धा और उत्साह के साथ महावीर झंडा स्थापित किया। इस दौरान क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा और जय श्री राम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। समिति के सदस्यों ने रामनवमी के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। बैठक में सुबोध साहू, आलोक साहू, मुकेश साहू, मिथेलश दुबे, पीएन शाहदेव, अरविंद पांडेय, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.