गिरडीह, मार्च 23 -- गिरिडीह। केंद्रीय महावीर मंडल समिति की बैठक रविवार को न्यू परिसदन भवन गिरिडीह में हुई। बैठक में रामनवमी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक महावीर मंडल समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में हुई। जिसमें महामंत्री निर्भय सिंह, कृष्णलाल ठाकुर, संरक्षक विनय शर्मा, अशोक यादव, संदीप गुप्ता, दीपक शर्मा, अधिवक्ता रंजन कुमार सिन्हा, राकेश कुमार उर्फ डिंपल, विक्की गुप्ता, नीरू गुप्ता सहित कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...