औरंगाबाद, मार्च 26 -- रामनवमी पर्व को लेकर अंबा बाजार पूरी तरह भक्तिमय माहौल में सराबोर है। बाजार के विभिन्न हिस्सों में महावीरी झंडों की भरमार दिख रही है और पूजा सामग्री की दुकानों के सामने आकर्षक ढंग से झंडे सजाए गए हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में झंडे, बताशे, नारियल, अगरबत्ती समेत अन्य पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। सुबह से देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी हुई है और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। रामनवमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर घर-घर में पूजा-अर्चना के साथ महावीरी झंडा स्थापित करने की परंपरा है। कई परिवारों में पुराने झंडे को बदलकर नया झंडा लगाने की परंपरा भी निभाई जाती है, जिसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। पर्व को लेकर मंदिरों में साफ-सफाई और स...