भागलपुर, मार्च 27 -- चैती नवरात्रि एवं रामनवमी पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी की चहल-पहल तेज हो गई है। रामनवमी को लेकर महावीरी झंडों की मांग बढ़ गई है। बाजारों में चारों ओर महावीरी झंडों से सजी दुकानें बाजार की रौनक बढ़ा रही हैं। भक्तों द्वारा सभी हनुमान मंदिरों की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। रामनवमी के अवसर पर भक्त बजरंगबली मंदिरों में ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजागली मुहाने पर स्थित मूंछ वाले बजरंगबली मंदिर को आकर्षक रूप से सजाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां 27 मार्च को महाआरती, पूजा एवं ध्वजारोहण तथा 28 मार्च को भव्य भंडारे का आयोजन युवा बजरंगबली समिति द्वारा किया जाएगा। यहां भव्य एवं आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। अन्य हनुमान मंदिरों को सजाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। ध्वजारोहण के लिए बांस की मांग काफी ब...