मधेपुरा, मार्च 27 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर प्रखंड में माहौल राममय नजर आ रहा है। रामनवमी के मौके पर जगह - जगह भजन - कीर्तन का दौर जारी है। नौहर गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष पूजा - अर्चना की जा रही है। वैदिक मंत्रों के सहारे पूजा संपन्न की जा रही है। रामनवमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर के सामने तालाब में आकर्षक झांकियों का निर्माण किया गया है। तालाब में मंडप बना कर देवी - देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। सांध्य वेला में आरती का भव्य आयोजन किया गया। पूजा को लेकर पूरे गांव में उत्सवी माहौल नजर आ रहा है। लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में रामनवमी के मौके पर चार दिवसीय अखंड रामधुन का आयोजन किया गया है। इसमें इलाके के कई चर्चित मंडलियों को आमंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.