भागलपुर, मार्च 27 -- रामनवमी और चैत्र नवरात्र को लेकर कहलगांव में भक्ति का माहौल चरम पर है। शहर के बाजार महावीरी पताकाओं और बजरंगबली के झंडों से पट गए हैं। चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक हर ओर भगवा ध्वज लहराते नजर आ रहे हैं। बाजारों में महावीरी पताकाओं की खूब बिक्री हो रही है। 25 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के झंडे उपलब्ध हैं, जबकि ध्वजा के लिए बांस 80 रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये तक बिक रहा है। दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। पूरे शहर में रामनवमी का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है। भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान है और मंदिरों में रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.