सीवान, मार्च 27 -- बसंतपुर,ए.स। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बसंतपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की उपस्थिति दर्ज कराई गई। थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि रामनवमी एक धार्मिक आस्था का पर्व है, इसे सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।...