रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया शांति का संदेश
गढ़वा, मार्च 25 -- कांडी, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व पर कांडी प्रखंड क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। उस दौरान अंचल अधिकारी राकेश सहाय औ पुलिस इंस्पेक्टर ब्रृज कुमार के नेतृत्व में कांडी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च कांडी बाजार सहित विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी भाईचारा बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मौके पर कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, रॉबिन मिंज, जूली टुडू, एएसआई आशीर्वाद महतो सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.