गोड्डा, मार्च 26 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ साथ यह संदेश देने का प्रयास किया कि पर्व के दौरान विधि व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। फ्लैग मार्च नगर थाना से निकलकर शहर के कारगिल चौक से गुजरते हुए मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं चिन्हित संवेदनशील स्थानों तक पहुंचा। इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.