लातेहार, मार्च 26 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ रामनवमी में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बुधवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला । रामनवमी में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील लोगो और पूजा समिति से की गई। बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, सीओ लवकेश सिंह, डीएसपी भरत राम, थाना प्रभारी अनुराग कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर राजन अधिकारी ने बस स्टैंड, बाजार, पंचमुखी मंदिर, आदर्शनगर आदि सड़क पर फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने फ्लैग मार्च में मजमा नही लगाने सम्बन्धित बैनर भी साथ लेकर चल रही थी। रामनवमी के महासप्तमी से पूजा की धूम शुरू हो गई है। फ्लैग मार्च मे काफी संख्या में पुलिस बल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.