पूर्णिया, मार्च 25 -- धमदाहा, एक संवाददाता। 28 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने निर्धारित मार्ग का भौतिक सत्यापन किया। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि एसडीपीओ संदीप गोल्डी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रवि शंकर कुमार एवं नगर पंचायत पदाधिकारी दिव्या मिश्रा के साथ उच्च विद्यालय धमदाहा के क्रीड़ा मैदान से निकलने वाली शोभायात्रा के रूट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से निर्धारित शोभायात्रा पथ का सत्यापन किया गया। साथ ही आयोजन समिति द्वारा प्रस्तावित नए वैकल्पिक मार्ग का भी निरीक्षण किया गया, हालांकि नए मार्ग को लेकर अब तक वरीय अधिकारियों से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। निर्देश मिलने के बाद ही नए मार्ग पर शोभायात्रा की अनुमति दी जाएगी। वहीं, मीरगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.